निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के अल्पप्रावस पर निम्बाहेड़ा आगमन पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद मीणा के आगमन पर पूर्व मंत्री कृपलानी की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने माला एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया यहां राज्यसभा सांसद मीणा ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार में हो रहे भारी भ्रष्टाचार और आमजन के साथ हो रहे अत्याचारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार के द्वारा आमजन पर भारी दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते मीडिया में भी खुलकर बोलने नही दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हम सब को कांग्रेस की दमनकारी नीति के विरुद्ध मिलकर संघर्ष करना है। आरम्भ में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने स्वागत उदबोधन देते हुए अल्पप्रवास पर पधारने पर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मिनाना, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, नगर महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, मंत्री पुष्कर सोनी, जिला ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव बड़ौली, पार्षद अविनाश गोठवाल, गजेंद्र सिंह नेगडिया, जगदीश माली, सरपंच रमेश चंद्र बोरीवाल, राजेश धाकड़ आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments