इंदौर में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी पत्नी को ऑफिस के लिए बस पर बैठाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर चाकू से हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश फरार भी हो गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में लूटपाट के बाद हत्या माना है। दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।


0 Comments