मंदसौर तहसील के दावत खेड़ी ग्राम पंचायत दाऊद खेड़ी से आया है जिसमें जगदीश बैरागी नाम के व्यक्ति ने गरीब पूना बाई भील विधवा महिला से डेढ़ लाख रुपए लेकर प्लाट बेचा और उसके बाद किसी दिनेश जाट से मिलकर खुद के नाम पट्टा करवा लिया और महिला ने अपने बचे हुए पैसों से लेंटर कॉलम खुदवा कर भराव करा कर मकान बनाने के लिए नीव तैयार करी लेकिन बाद में जगदीश बैरागी द्वारा उसको मकान बनाने से मना कर दिया और कहा कि यह प्लाट मेरा है जबकि पूनाबाई भील समाज की महिला जो कि विधवा है उसने आसपास पड़ोसियों और पूर्व सरपंच के सामने डेढ़ लाख रुपए दिए थे उक्त महिला का हैदरबास गांव में मकान बाढ़ में बह गया था जिसके कारण गांव के सरपंच द्वारा इस जगह पर मकान बनाने के लिए कहां गया जिस पर जगदीश बैरागी को डेढ़ लाख रुपए देकर गवाहों के समक्ष पैसे दिए हैं उसके पश्चात भी भूमाफिया उक्त प्लाट का कब्जा गरीब महिला को नहीं दिला रहा है। वही दबंगों द्वारा बलपूर्वक गुंडों को भेजकर महिला को डराते धमकाते है जबकि महिला विधवा महिला है और अकेली रहती हैं पास के पड़ोसियों द्वारा बताया कि महिला की ही जमीन है और हमारे सामने पैसे दिए थे लेकिन जगदीश बैरागी नाम का व्यक्ति जिसके यहां पर और भी कहीं प्लाट और मकान है वह महिला को डराता धमकता है। वहीं इस मामले में वर्तमान सरपंच का चार्ज संभाल रहे रूप सिंह चौहान ने बताया कि या मामला मेरी जानकारी में नहीं था लेकिन मैं 15 बाय 30 का प्लाट काटकर महिला जो कि अकेली रहती हैं और विधवा है उसको पास में देने को तैयार हूं और जगदीश बैरागी के मामले में जानकारी नहीं है। अन्य महिलाओं ने बताया कि महिला आत्महत्या करने वाली थी लेकिन हमारे द्वारा इस को आश्वासन देकर आत्महत्या करने से रोका गया। वहीं ग्रामीण महिलाओं द्वारा बताया गया कि पूना बाई भील का मकान नहीं दिया जाता है तो और आत्महत्या करती है तो उसकी जवाबदारी जगदीश बैरागी और प्रशासन की रहेगी।


0 Comments