Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच में डायल-100 एफ.आर.व्ही. के जवानों की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टला गश्त कर रहे एफ.आर.व्ही. जवानों को बन्द दुकान से आग की लपटे दिखीं, तुरंत बुझाया


नीमच के जावद क्षेत्र के ग्राम सरवानिया में मध्य रात्रि में पिपली चौक स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गयी थी । उसी समय रात्रि गश्त कर रही डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्रमांक 06 के जवानों की नज़र उस दुकान पर पड़ी । डायल-100 एफ.आर.व्ही.  में तैनात आरक्षक गौरीशंकर दांगी एवं पायलेट पवन नागदा ने तुरन्त स्थिति को भांपते हुए आसपास के रहवासियों को जगाया और रहवासियों की मदद से दुकान की शटर के ताले तोड़ कर पास के ही एक सर्विसिंग सेंटर के कंप्रेशर से पानी की बौछार कर उक्त आग पर काबू पाया गया ।डायल-100 एफ.आर.व्ही.स्टाफ से जानकारी के अनुसार दिनाँक 13 अक्टूबर के रात्री 00:30 बजे ग्राम सरवानिया पिपलीचौक टी.वी.एस. शोरूम के पास स्थित पाटीदार ऑटो पार्ट्स की दुकान में एकाएक आग की लपटें देख उधर से रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस की डायल 100 एफ.आर.व्ही. 06 में तैनात पुलिस जवान ने उपस्थित नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया तथा एक बड़े हादसे को टाला गया 

Post a Comment

0 Comments