Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

चार महीने में एएसआई से थानेदार बन गया ठग, मंगेतर खुद पकड़कर थाने ले गई


इंदौर विजयनगर थाना पुलिस ने नकली थानेदार को गिरफ्तार किया है आरोपित ने 2 साल पूर्व एएसआई बनकर एक युवती से सगाई कर ली थी चार महीने बाद उसने दो सितारे लगा लिए और खुद को थानेदार बताने लगा युवती को उस पर शक हुआ पुलिस को शिकायत कर दी शनिवार को युवती पुलिस लेकर सिमरोल पहुंची और आरोपित रवि उर्फ राजवीर को पकड़ लिया पुलिस के मुताबिक न्यू शीतलनगर निवासी युवती सविता लाजिस्टिक कंपनी में काम करती है जून 2019 में सिमरोल निवासी रवि सोलंकी उर्फ राजवीर से उसकी सगाई हुई थी सविता के मुताबिक रवि मौसी के बेटे का परिचित है और वह खुद को एसपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई बताता था सगाई के पहले रवि ने बकायदा एक सितारा वाली वर्दी में फोटो और आइडी कार्ड भी भेजा स्वजनों ने उस पर भरोसा किया और सविता व रवि की सगाई कर दी सगाई के कुछ दिनों तक तो सविता से मिला लेकिन बाद में खुद को व्यस्त बता दूर भागने लगा।वह काल करती तो दबिश और जांच का बोलकर फोन काट देता था चार महीने बाद ही रवि ने सविता को एक फोटो भेजा जिसमें उसे दो सितारे लगे थे। इससे शक हुआ कि चार महीने में एएसआइ से एसआई कैसे बन सकता है आइटी कंपनी में नौकरी करने वाले भाई को वाकया  बताया और सविता ने खुद की तहकीकात शुरू कर दी एसपी आफिस वालों ने फोटो व रिकार्ड देख बताया रवि उनके कार्यालय में पदस्थ नहीं है शादी की ज्वेलरी, मैरिज गार्डन बुक कर लिए था सविता के मुताबिक नकली एसआई की खबर सुनकर पिता घनश्याम व मां बीमार हो गए उन्हें कईं दिनों तक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा स्वजनों ने शादी के लिए ज्वेलरी, कपड़े खरीद लिए थे मैरिज गार्डन तक बुक कर लिया था यहां तक की सविता के नाम से स्कूटर खरीद लिया था पुलिस ने जब रवि से पूछताछ की तो बताया वह दूसरी लड़की से शादी करने वाला था

Post a Comment

0 Comments