Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मध्यप्रदेश के लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में केश शिल्पी कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी


मंदसौर मध्यप्रदेश मे लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव 2021 के लिए मध्य प्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस  को सघन प्रचार-प्रसार कर आवश्यक सहयोग की जवाबदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर आगामी मध्यप्रदेश में होने वाले सभी उपचुनाव क्षेत्र मे कांग्रेस प्रत्याक्षी के पक्ष मे सहयोग के लिए प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन के नेतृत्व मे चार सदस्यीय टीम की नियुक्त की गई है । जिसमे राम बाबू श्रीवास ग्वालियर, राजेन्द्र सेन  रज्जू भय्या बीना जिला सागर, दीपक सेन इंदौर व सेन तुलसीराम राठौर मंदसौर को प्रचार-प्रसार कर आवश्यक  सहयोग प्रदान करना है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी  द्वारा सेन समाज के हितो की आवाज के लिए मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस को लोकसभा व विधानसभा मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी का हार्दिक अभिनंदन करते है जिन्होंने सेन समाज को कांग्रेस संगठन मे महत्वपूर्ण भूमिका दी और मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस सभी का आभार व्यक्त करती है । यह जानकारी सेन तुलसीराम राठौर मंदसौर प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दी है ।

Post a Comment

0 Comments