Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस खंडवा, जोबट, रैंगाव, पृथ्वीपुर उपचुनाव में संभालेगी मैदान विनोद सेन


भोपाल/ मंदसौर-  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कमलनाथ जी के आदेश पर मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के अध्यक्ष  विनोद सेन ने खंडवा, जोबट रैगांव , पृथ्वीपूर उपचुनाव में मैदान संभालने की बात कही। महासचिव दीपक सेन ने बताया 21 अक्टूबर से मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस का दौरा खंडवा लोकसभा के बडवाह विधानसभा से शुरू होना है फिर सनावद, मुंदी, खंडवा, बुरहानपुर, खकनार, नेपानगर, पंघाना, भिकनगांव से होते हुए जोबट विधानसभा मे प्रथम चरण पुर्ण करेगी। द्वितीय चरण रैंगाव ओर पृथ्वीपुर विधानसभा का रहेगा। अध्यक्ष विनोद सेन ने संगठन के उपाध्यक्ष करण सिंह दरबार संत कानो नागेबा, जगदीश पडिहार, देवनारायण सेन को खंडवा लोकसभा उपचुनाव हेतू प्रभारी व विधानसभा जोबट के लिए जितेंद्र दीनदयाल देवडा नियुक्त किया है जो सेन समाज के हित कि बात जन जन तक पहुचाने एवं भाजपा सरकार के 17 सालो मे सेन समाज को पिछडने की व्यथा को समाज तक पहुचाएंगे। वही संगठन के प्रभारी राम बाबू श्रीवास व  संयोजक राजेन्द्र सेन रज्जू , रैंगाव व पृथ्वीपुर विधानसभाओ का मोर्चा संभालेगे। व विधानसभा पृथ्वीपूर मोतीलाल सेन व रैगांव मुकेश सेन को प्रभारी नियुक्ति किया है । प्रदेश मिडिया प्रभारी तुलसीराम राठौर ने  जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments