Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सिंगोली थाना क्षेत्र के आदिवासी अंचल ग्राम कोज्या के पास जंगल में रविवार दोपहर एक विवाहित महिला का शव पेड़ पर लटका मिला सिंगोली पुलिस जांच में जुटी


प्राप्त जानकारी के अनुसार शव कोज्या निवासी प्यारी बाई पति कन्हैया लाल भील उम्र 20 साल का होना बताया गया है। दोपहर किसी व्यक्ति ने जंगल में शव को फाँसी पर लटके हुए देखा तब उसने अन्य लोगों को सूचना दी। बाद ग्रामीणों द्वारा सिंगोली पुलिस को सूचना दी गई, घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर  शंभूसिंह चूंडावत टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तथा मौका पंचनामा बनाकर शव कब्जे में लिया।    नव विवाहिता होकर तीन माह से प्रेगनेंट थी महिला- बताया जाता है कि महिला नव विवाहिता होकर तीन माह से प्रेगनेंट थी। कथित तौर पर पति कन्हैयालाल अपने पिता के साथ खाद लेने सिंगोली आया तब पीछे से प्यारी बाई घर से लापता हो गई। बाद में सभी ने उसे रात भर तलाश किया  लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। दोपहर 12 बजे के आसपास किसी ने जंगल में उसका शव देखा तब गांव में जाकर पुलिस सहित परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते है सिंगोली पुलिस थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर शंभूसिंह चुण्डावत, आरक्षक सुरेश कटारिया, शिवानी सिंह सिसोदिया ने घटना स्थल पहुंचकर मौका पंचनामा बनाया तथा शव को कब्जे में लिया। तथा पोस्टमार्टम के लिए सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है। फिलहाल मामले में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है नहीं। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments