मंदसौर 17 अक्टूबर 21/ कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने सभी जिलेवासियों को ईद - मिलाद उन नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की है। शुभकामनाएं प्रदान करने के साथ ही सभी आम नागरिकों से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि शासन के निर्देश अनुसार एवं कोरोना वायरस से स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस पावन पर्व को आप अपने घरों एवं गली, मोहल्लों में ही रहकर मनाएं। इस दौरान मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के चल समारोह, जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य शासन द्वारा भी किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है। आप सभी से अनुरोध है कि कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए त्योहार को मनाएं।

0 Comments