अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिंगोली द्वारा शासकीय महाविद्यालय के मार्ग निर्माण की मांग को लेकर विधायक महोदय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा व बताया कि महविद्यालय को नवीन भवन में संचालित हुए 6 महीने से ज्यादा का समय हो चूका है महाविद्यालय पहुंचने के दो मार्ग है जिसमे एक बेगू मुख्य रोड से जिसमे बड़े-बड़े गड्डे है जिनमे पानी भने से कीचड हो जाता है व दूसरा बिजासन माता सिंगोली से होकर गुजरता है उसमे बरसाती नाला होने से पानी भरा रहता है उक्त दोनों रास्तो से विद्यार्थियों व महाविद्यालय स्टाफ को गुजरने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है विगत दिनों इन रास्तो में कई दुर्घटनाये हो चुकी है व बरसाती नाले में उफान के कारण कॉलेज में पदस्थ प्रोफ़ेसर बह गयी थी जो बाल-बाल बची ऐसी घटनाओ की पुनावृत्ति विद्यार्थियों व महाविद्यालय स्टाफ के साथ ना हो इसलिए जल्द से जल्द रस्ते का निर्माण कराया जाये इस अवसर पर पूर्व जिला सहसंयोजक राकेश जोशी,जिला SFS प्रमुख शुभम सुतार,नगर मंत्री स्पर्श जैन,सोनू धाकड़,निखिल तिवारी,दुलीचंद धाकड़,विश्वाश पराशर,गौरव शर्मा,अर्पित भट्ट,मोनू धाकड़ अन्य अ.भा.वि.प. कार्यकर्त्ता व छात्राये उपस्तिथ रहे!


0 Comments