शामगढ़ सरकारी नियमो को ताक पर रख कर अपने मनमाफ़िक हॉस्पिटल चलाना सिटी लाईट के संचालक का शुरु से ही शगल रहा है।बिनी किसी परमिशन के सीटी लाईट हास्पिटल प्रबंधन ने प्रशासन की कार्यवाही की अवहलेना करते हुए उपचार करना शुरु कर दिया है।इसका पता चलते ही जिला स्वास्थ अधिकारी ने शामगढ़ ब्लॉक ऑफिसर को आदेशित करते हुए आज एक बार फिर सिटी लाईट हॉस्पिटल पर स्वास्थ विभाग की टीम निरिक्षण करने पंहुचा। नगर का बहुचर्चित गरोठ रोड पर संचालित सिटी लाईट हॉस्पिटल एक फिर बिना परमिशन के इलाज करने को लेकर आया प्रशासन के रडार पर बिना किसी परमिशन तथा सरकारी नियमो को ताक पर रख सिटी लाइट हॉस्पिटल के संचालक द्वारा बिना किसी परमिशन लिए कुछ माह पहले सिटी लाइट हास्पिटल का शुभारम्भ कर दिया गया जिसकी खबर समाचार पत्रों लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नींद से जाग कर आनन फानन में सिटी लाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया गया था संचालक जुगाड़ तुगाड कर व्यवस्थाए जुटाने कृ नाम पर हॉस्पिटल को खुलवाने मे सफल रहा। मगर आज स्वास्थ्य अधिकारीयो के टीम ने सिटी लाईट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग ने पाया की बिना किसी जानकारी के हॉस्पीटल में उपचार प्रारम्भ कर दिया है एवं मरीजो का इलाज किया जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचनामा बना कर वरिष्ठ आधिकारीयो भेज दिया गया है। जल्द की कार्यवाही के संकेत मिल सकते है।


0 Comments