Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देषों के तारतम्य में पुलिस थाना गांधीसागर द्वारा श्री महेन्द्र तारनेकर अति0 पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री फूलसिंह परस्ते अनु0 अधिकारी पुलिस गरोठ के मार्गदर्षन में अवैध 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 21.09.21 को पुलिस थाना गांधीसागर द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुलाबनगर नावली तालाब की पाल के पास नाकाबंदी की, जो मुखबिर सूचना अनुरूप 02 आरोपी हाथों में 02-02 प्लास्टिक की केन लिये हुए आते दिखाई दिये। उक्त आरोपी पुलिस को देख उक्त केन छोड़कर भागने लगे, जिनको पुलिस द्वार हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया। उक्त प्लास्टिक की केनों को खोलकर चेक करने पर उनमें 15-15 लीटर कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 6,000/- रुपये होना पाई गई, जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपीगण 1-षुभम पिता विनोद जाति बाछड़ा उम्र 19 साल निवासी जेतपुरा नीमच हा0मु0 गुलाबनगर डेरा नावली एवं 2-गुगलदास पिता कंवरलाल जाति भीली उम्र 42 साल निवासी ग्राम नावली को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपीगण के विरुद्ध थाना गांधीसागर पर अप0 क्र0 83/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही जारी है।   गिरफ्तारषुदा आरोपी का नाम :- 1- षुभम पिता विनोद जाति बाछड़ा उम्र 19 साल नि0 नीमच हा0मु0 नावली 2- गुगलदास पिता कंवरलाल जाति भीली उम्र 42 साल निवासी ग्राम नावली जप्तषुदा मश्रुका :-  60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में उनि लाखनसिंह थाना प्रभारी गांधीसागर, सउनि जितेन्द्रसिंह, प्र0आर0 606 महेष गेहलोत, आर0 178 रामचंद्र माण्डोतिया, आर0 708 जतिन दीक्षित, आर0 561 विकास बौरासी, आर0 552 राजकुमार भट्ट, आर0 चालक 798 गिरिराज डांगी, म0आर0 25 भावना कुंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments