Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना गरोठ पुलिस द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 60,474 रुपये नगदी एवं ताष पत्ती जप्त

मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी दिये गये निर्देषों के तारतम्य में पुलिस थाना गरोठ द्वारा श्री महेन्द्र तारनेकर अति0 पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री फूलसिंह परस्ते अनु0 अधिकारी पुलिस गरोठ के मार्गदर्षन में अवैध रूप से जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60,474 रुपये नगदी जप्त करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 20.09.21 को पुलिस थाना गरोठ पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बालोदा बस स्टेण्ड के पास कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस थाना गरोठ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर मौके पर जाकर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों हीरालाल पोरवाल, तोफान, रामप्रसाद, विक्रमसिंह, घासी, देवीलाल, हीरालाल बलाई, दिनेष, कालुसिंह एवं पिन्टूसिंह को टीम द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया, आरोपियों के कब्जे से कुल 60474/- रूपये व ताश पत्ती जप्त की जाकर अपराध क्रमांक 474/2021 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही जारी है गिरफ्तारषुदा आरोपी का नाम :- 1- हीरालाल पिता वेद प्रकाश पोरवाल उम्र 48 साल निवासी बालोदा, 2. तोफान पिता मोतीलाल बंजारा उम्र 31 साल निवासी बकाणा थाना शामगढ, 3. रामप्रसाद पिता कन्हैयालाल मीणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम लखमखेडी, 4. विक्रमसिंह पिता भैरूदास बैरागी उम्र 22 साल निवासी ग्राम लखमखेडी, 5. घासी पिता भगत मीणा उम्र 35 साल निवासी लखमखेडी  6. देवीलाल पिता ऊंकारलाल मीणा उम्र 42 साल निवासी मोलाखेडी खुर्द, 7. हिरालाल पिता बाबुलाल बलाई उम्र 24 साल निवासी भुणकी  8. दिनेश पिता बगदीराम मीणा उम्र 32 साल निवासी लखमखेडी   9. कालुसिहं पिता शंम्भूसिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी भुण्डिया थाना शामगढ एवं 10. पिन्टूसिंह पिता रूपसिंह राजपूत उम्र 36 साल निवासी बालोदा जप्तषुदा मश्रुका :-  61474 रुपये नगदी व ताष पत्ती पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में उनि षिवांषु मालवीय थाना प्रभारी गरोठ, उनि अषोक कुमार शुक्ला, का0प्र0आर0 194 दषरथ मालवीय, आर0 765 गौरवसिंह सिकरवार, आर0 762 इरफान खान, आर0 220 मुकेष चौहान, आर0 499 अजय मेडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments