मनासा। नगर से मंदसौर रोड पर दिनांक 21 सितम्बर मंगलवार की देर शाम 5:00 बजे के करीब गांव लोड़किया के समीप तेज गति से चलाते हुए अज्ञात पिकअप चालक ने एक बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे 65 वर्षीय बुजुर्ग जगन्नाथ मालवीय निवासी आंत्रिमाता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मनासा थाना 108 एम्बुलेंस पायलेट चंद्रकांत शर्मा व ईएमटी सोनू सिंह चंद्रावत ने तुंरन्त उपचार देते हुए मनासा शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया वही बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत इलाज कर एंबुलेंस की मदद से नीमच जिला अस्पताल रेफर किया।


0 Comments