Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सद्भावना दिवस के अवसर पर रतनगढ मे नगर परिषद कर्मचारियों को शपथ दिलाई


नगर परिषद रतनगढ़ मे दिनांक 19/08/2021 को प्रातः 11 बजे गिरीष शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन मे वरिष्ठ कर्मचारी जगदीशचंद्र राठौर द्वारा नगर निकाय के समस्त कर्मचारियों को नगर परिषद कार्यालय परिसर मे सद्भावना दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उक्त शपथ ग्रहण समारोह मे शासन के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे जाति संप्रदाय, क्षैत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करेगें तथा हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवेधानिक माध्यमों से सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे सभी कर्मचारियों को सामाजिक एकता एवं सद्भावना बनाए रखने के लिये प्रतिज्ञा दिलाई गई

Post a Comment

0 Comments