Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

300 ग्राम अवैध डोडाचुरा व कार सहित एक लाख तेतीस हजार रूपये को जब्त कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तारल

छोटीसादड़ी श्रीमान् आदर्श सिधू पुलिस अधीक्षक जिला प्रतापगढ़ के द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ अभियान के तहत श्री चिरंजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री परबत सिह जेतावत पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत छोटीसादडी के मार्गदर्शन में श्री मांगीलाल डागी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना छोटीसादड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया घटना का विवरण:दिनांक 19.08.2021 को पुलिस टीम छोटीसादडी द्वारा गोमाना चौराहा पर दौराने नाकाबंदी प्रतापगढ तरफ से आने वाले रोड से एक टोयटा इनोवा कार रजिस्ट्रेशन नम्बर जीजे 01 आरके 9836 आई जिसे रोकने का इशारा करने पर नही रोक कार को वापिस धुमाने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार का पिछाकर रोक कर कर चालक का नाम पता पुछा चालक ने अपना नाम सुनिल पिता सुखराम विश्नोई उम्र 30 साल निवासी खेराजों की ढाणी नोखडा चारणों का थाना भोजासर जिला जोधपुर होना बताया। कार की तलाशी ली गई तो कार में 300 ग्राम अवैध डोडा चुरा एक लाख तेतीस हजार एक सौ रूपये नगद एवं एक मोबाईल जब्त किया गया टीम द्वारा कार्यवाही: टीम द्वारा मौके पर अभियुक्त सुनिल पिता सुखराम विश्नोई उम्र 30 साल निवासी खेराजों की ढाणी नोखडा चारणों का थाना भोजासर जिला जोधपुर राज को नियमानुसार गिरफतार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से डोडाचुरा व एक लाख तेतीस हजार एक सौ रूपये के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जिस उक्त अवैध डोडाचुरा व रुपयों को जब्त कर थाना छोटीसादड़ी पर प्रकरण संख्या 234 / 2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान श्री मांगीलाल डांगी थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः 1. सुनिल पिता सुखराम जाति विश्नोई उम्र 30 साल निवासी खेराजों की ढाणी नोखडा चारणों का थाना भोजासर जिला जोधपुर राज.पुलिस टीम के सदस्य: 01. श्री देवीलाल उ.नि पुलिस थाना छोटीसादडी 02. श्री जितेंद्रसिह हैड कानि 514 पुलिस थाना छोटीसादडी 03. श्री हनुमान कानि 135 पुलिस थाना छोटीसादड़ी 04. श्री सुरेशचन्द्र न 344 पुलिस थाना छोटीसादडी

Post a Comment

0 Comments