Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मनासा पुलिस की मिली बड़ी सफलता अवैध डोडाचुरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार टाटा 407 वाहन जप्त


नीमच। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस. कनेश, एसडीओपी महोदय मनासा श्री संजीव मूले के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए हांसपुर फंटा बालाजी मंदीर के सामने नाकाबंदी कर एक टाटा 407 क्रमांक आरजे 09 जीए 6707 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 07 क्विटल 20 किलोग्राम जप्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जप्तशुदा डोडाचुरा स्त्रोत के संबंध में विवेचना की जा रही है गिरफ्तार आरोपी 01. सुखदेव पिता नाथु गुर्जर उम्र 42 साल निवासी ग्राम चैनपुरिया थाना रामपुरा 02. सुंदरलाल पिता गंगाराम बंजारा उम्र 49 साल निवासी ग्राम शिवपुरिया कुएवाला थाना कुकडेश्वर जप्तशुदा मश्रुका- 36 प्लास्टीक के काले कट्टो में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 07 क्विंटल 20 किलोग्राम एक टाटा 407 क्र आरजे 09 जीए 6707 कुल किमत 20,50,000 उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा के0एल0 दांगी व सउनि एस एस तंवर , प्रआर 390 नरेंद्र नागदा , प्रआर 111 विजय गुनेरा , प्रआर 331 राजकुमार , प्रआर 418 जितेंद्र राडोदिया , आर 470 अशोक चंद्रावत , आर 31 नवीन सिह हाडा आर 434 मुकेश मछार , आर 645 पंकज भलवारा, आर425 लाकेश चौधरी , आर 03 जितेंद्र जाटव ,आर 266 राजेश दांगी आर 476रमेश बैरागी का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments