नीमच अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकूश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरजकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस. एस. कनेश, एसडीओपी श्री संजीव मूले के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए हांसपुर फंटा हनुमान मंदिर के सामने आमरोड पर नाकाबंदी कर एक मोटर सायकल डोण्डा ड्रीम बिना नंबर से दो बेगो मे 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल किमती 40 हजार रूपये जप्त किया गिरफ्तार आरोपी 1 लछीराम पिता तेजराम भील उम्र 30 साल निवासी नारायणपुरा थाना भीण्डर जिला उदयपुर राजस्थान 2 गोपाल पिता मांगीलाल भील उम्र 32 साल निवासी नारायणपुरा थाना भीण्डर जिला उदयपुर राजस्थान दो बेगो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 20 किलोग्राम, एक मो. सा. होण्डा ड्रीम बिना नंबर कुल किमत 90 हजार रूपये •जप्तशुदा मनुका पुलिस टीम -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनासा के०एल० दांगी व उनकी टीम उनि फतेहसिह आंजना, आर. 475 देवेन्द्रसिंह, आर. 326 श्यामसिह देवडा, आर. 354 धर्मेन्द्र सिह, आर. 476 रमेश बेरागी, आर. 518 दिपक सेनं, सैनिक घनश्याम राठौर का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।


0 Comments