नीमच जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीसुदरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बघाना की टीम को थाना बघाना के अपराध क्रमांक- 243/2021 धारा- 457,380 भादवि में 04 आरोपीगंणों को गिर कर चोरी गये मश्रुका सोने चांदी के जेवर व नगदी बरामद करने में सफलता मिली है । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक- 04.08.2021 की दरम्यानी रात में अज्ञात बदमाशों ने ग्राम बामनबर्डी में फरियादी संजय पिता रामेश्वर भाट के मकान में घुसकर चांदी की पायजेब दो नग , चांदी का ब्रेसलेट , चांदी की तीन अंगुठी , सोने का मांदलिया व मोती तथा नगदी 10400 रूपये चोरी कर ले गये थे उक्त संबध में थाना बघाना पर अपराध क्रमांक -243 / 2021 धारा- 457,380 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर दिनांक- 16.08.2021 को आरोपी 1. नारू पिता कनीराम बांछडा उम्र 40 साल निवासी ग्राम चढोली थाना नीमचसिटी 2. बंटु पिता हीरालाल बांछडा उम्र 35 साल निवासी ग्राम चढोली थाना नीमचसिटी 3. राधेश्याम उर्फ श्यामलाल पिता बडींगा बांछडा उम्र 45 साल निवासी ग्राम चढोली थाना नीमचसिटी तथा 4 . नारायण पिता सीताराम बांछडा उम्र 27 साल निवासी पिपल्या रूण्डी थाना मनासा को गिर कर आरोपीगणों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया मश्रुका एवं नगदी राशी बरामद कि गई । आरोपीगणों को दिनांक -17.8.2021 को न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड में लेकर अन्य संपत्ति संबधी अपराधों में पुछताछ कि जावेगी । उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी बधाना , उनि विपिन मसीह , प्रधान आरक्षक 167 सतीश हरीत , प्र.आर. 304 अनिल तोमर , प्रआर . देवेश मालवीय , प्रआर . 98 रफीक मेव , आर 206 दिपेश काबरा , आरक्षक 116 अनिल पाटीदार , आर 179 अल्पेस बैरागी , की सराहनीय भूमिका रही ।


0 Comments