नीमच नारकोटिक्स शाखा के पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.जी. पाण्डे एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तिवारी के निर्देशन मे कार्ययोजना तैयार कर आ-सूचना संकलन को सुदृढ करने के स्पष्ट निर्देश भी दिये थे। इन निर्देशो के पालन दिनांक 17.08.21 को नारकोटिक्स विंग की इन्दौर की ईकाई नीमच द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 02 क्विटल 20 किलोग्राम जप्त कर एक आरोपी का गिरफ्तार किया गया। थाना नारकोटिक्स सेल इन्दौर ईकाई नीमच द्वारा दिनांक 17.08.21 को उनि.मो, रऊफ खान के मार्गदर्शन मे सउनि जावेद खान द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते मय हमराह फोर्स के जैन वेयर हाउसिंग के पास रोड पर छायन फंटा मंदसौर जिला मंदसौर पर आरोपी मोरसिंह पिता भवरसिंह सोधिया राजपुत उग्र 30 साल नि. 29 ठाकुर मोहल्ला लक्ष्मी पुरा थाना पिड़ावा जिला झालावाड राजस्थान. हाल मुकाम 88 रामदेव नगर ग्राम नंदादी जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाले अशोक लीलेण्डड कम्पनी का ट्रक क्रमाक RJ 19 1G 7349 की केबिन की छत पर तस्करी हेतू बनाई स्कीम मे भरा 02 क्विटंल 20 किलो.ग्राम. अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ट्रक व मोबाईल के विधिवत जप्त कर अपराध क्र. 36/21 धारा 8/15 NDPS ACT का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्त मश्रुका की किमत 14 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। प्रकरण मे पुछताछ जारी है उक्त कार्यवाही में उपनिरी. मो, रऊफ खान, सउनि जावेद खान, सउनि सुरेन्द्र पंवार, प्रआर जुल्फिकार खान, प्रआर रुपेश शर्मा, प्रआर प्रमोद पाटीदार, आर नंदकिशोर वर्मा, आर राजरतन तायडे, आर. दलबीर सिंह, आर विरेन्द्र सिंह, आर.विकास आर्य, आर राहुल जैन, की महत्तवपुर्ण योगदान रहा।


0 Comments