निम्बाहेड़ा/20 अगस्त रानीखेडा गावं तह,निम्बाहेडा से रात्री के समय डीजे साउण्ड की1.50,000 रूपये की 05 मशीने चोरी करने की घटना का पर्दाफाश राजेन्द्र प्रसाद गोयल पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ द्वारा दिनांक 05.08.2021 को रानीखेडा गावं तह , निम्बाहेडा में कमलेश पिता नाथूलाल कुमावत के डीजे साउण्ड से अज्ञात मुल्जिमान द्वारा 1,50,000 रूपये की कीमत की 05 मशीने चोरी होने की घटना की गम्भीरता को देखते हुये फूलचन्द पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहेडा को शीघ्र टीम गठित कर अज्ञात मुल्जिमान को ट्रेस आउट करने के निर्देश प्रदान किये । जिस पर हिम्मत सिंह देवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ,सुभाष चन्द्र चौधरी वृत्ताधिकारी वृत निम्बाहेडा के सूपरविजन में फूलचन्द पुनि थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहेडा ने सूरज कुमार स.उ.नि ,व हैड कानी, मांगीलाल ,मेरूलाल ,कानिस्टेबल प्रकाश, विधायर की टीम गठित की गई । उक्त गठित टीम द्वारा मामले हाजा में घटना स्थल से बी.टी.एस. कॉल डिटेल व सी.सी.टी.वी. फुटेज प्राप्त किये गये एवं आसूचना संकलन से दिनांक 19.08.21 को बाबूलाल पिता मांगीलाल बावरी उम्र 32 साल निवासी मण्डला चारण हाल बेजाली थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ को रिटेन कर पुछताछ की गई तो मामले हाजा की घटना अपने साथियों के साथ करना स्वीकार किया ।जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त की मूताबिक सूचना पर 01 डीजे साउण्ड की मशीन बरामद की जा चुकी है । इमरोज दिनांक 20.08.21 को अभियुक्त बाबूलाल बावरी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्य प्राप्त कर अभियुक्त से रोष डीजे साउण्ड मशीनों की बरामदगी व घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है । उक्त अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी चोरी ,नकबजनी के प्रकरण दर्ज हो चालान हुये है ।उक्त कार्यवाही में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक द्वारा आसूचना संकलन से चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में विशेष योगदान रहा है


0 Comments