मंदसौर अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो वो चीज कभी ना कभी तो मिल ही जाती है । यह चाहे फिल्मी डायलॉग हो पर मंदसौर जिले के दलोदा निवासी कमल गाड़ी लौहार की कई सालो से तीन पहिया साईकल शासन की योजना अंतर्गत लेने की इच्छा थी। पर जानकारी के अभाव में व पैरो से विकलांग होने के कारण कमल साईकल के लिए आवेदन नहीं कर पा रहा था हालाकि कुछ माह पूर्व एक आवेदन कलेक्टर कार्यलय दिया था । पिछली 12/08/2021 को कमल ने जय हिन्द ग्रुप के माध्यम से कलेक्टर कार्यलय में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के नाम आवेदन देकर तीन पहिया साईकल की मांग की गई थी । जिस पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा शासन की योजना अंतर्गत मदद कर विकलांग कमल गाड़ी लौहार उम्र 35 वर्ष निवासी दलोदा को तीन पहिया साईकल दिलवाई गई । तीन पहिया साईकल मिलते ही कमल के चहरे पर खुशी की लहर छा गई कलेक्टर कार्यलय से साईकल प्राप्त होने के बाद अब सड़क पर नहीं चलना पड़ेगा घसीट कर साईकल से होगी जिंदगी की राह आसान साईकल मिलने के बाद कमल ने मंदसौर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प सर को धन्यवाद ज्ञापित किया है वहीं जय हिन्द ग्रुप संयोजक कुलदीप सिंह गौड व उपाध्यक्ष पं रवि शर्मा का आवेदन देने में सहयोग करने पर धन्यवाद दिया है ।


0 Comments