Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: लोहे के सरिए से भरा ट्रक पलटने से 13 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर सभी मृतक यूपी और बिहार के


महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बुलढाणा के सिंधखेड़ाजा में शुक्रवार की दोपहर को 2 बजे जब यह ट्रक पलटा, तो उस पर कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में जिंदा बचे 3 में से 2 लोगों को जालना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, हाईवे के ताडेगांव-दसरबीड सैक्शन से गुजरते वक्त ट्रक की रफ्तार तेज थी और उस पर लोड भी ज्यादा था। इसलिए वह बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद सरिए के नीचे दबने से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे, जो मजदूरी के लिए महाराष्ट्र आए थे

Post a Comment

0 Comments