Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

बाइक से आए तीन हमलावरों ने पत्रकार को मारी गोली राजगढ़ जिले के सारंगपुर की घटना

राजगढ़। जहां एक और देश एवं प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर रोज नई बात कही जाती हैं यहां पर पत्रकार सुरक्षा पूरी तरह से ध्वस्त दिखाई दे रहा है कोई भी दिनदहाडे सरे राह गोली मार देता है पत्रकार की स्वतंत्रता एवं आजादी भी छीनी जा रही है राजगढ़ जिले के सारंगपुर अंतर्गत सलमान पत्रकार को जिस तरह से गोली मारी गई है कहीं ना कहीं सुरक्षा में बड़ी चूक है जिले में सारंगपुर के अस्पताल रोड़ पर नेहरू पार्क के सामने अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर एक पत्रकार की हत्या कर दी घटना में मंगलवार रात 9 बजे तीन बाइक सवार लोगों ने नेहरू पार्क अस्पताल रोड़ किनारे स्कूटी पर बैठे सलमान खां (35) नामक पत्रकार की कनपटी पर गोली चला दी। जनपद और अस्पताल जाने वाले आम रास्ते पर गोली चलने की घटना से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पत्रकार सलमान का 9-10 वर्षीय बेटे के साथ में था। जिसने पुलिस को बताया कि बाइक पर तीन लोग थे। उन्होंने देखते ही बिना बात किए ही पिस्टल चलाकर गोली मार दी। थाना प्रभारी आकांशा हाडा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही जानकारी लगी। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल पत्रकार को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि बीते साल भी सलमान पर चाकूओं से हमला किया गया था। मामला आपसी विवाद का इसलिए फिर इस घटना में समझौता हो गया था। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है सारंगपुर शहर में जैसे ही खबर फैली अस्पताल में भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस घटना से शहर में घटना से सनसनी का माहौल है। सलमान लम्बे समय से इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार और यूट्यूब चैनल में काम करता था। बताया गया कि वह दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का भी करीबी था।

Post a Comment

0 Comments