इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर ऋषिकेश मीणा द्वारा अवैध हथियारो,संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे लूट, डकैती, नकबजनी चोरी,मादक पदार्थ मे लिप्त आदतन अपराधियों के कार्यवाही के तारतम्य में अति, पुलिस उपायुक्त जोन 4 आनंद यादव व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर देवेन्द्र सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना रावजी बाजार द्वारा एक शातिर चोर को पकड़ा गया है दिनांक 10.06.24 को फरियादी इरफान एहमद अंसारी पिता अ.खालिक अंसारी द्वारा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई की प्रकाश का वगीचा मैन रोड इन्दौर पर महाराजा किराना स्टोर नाम से दुकान चलाता हुँ । रात्री तकरीबन 09.30 बजे दुकान बन्द कर अपने घर चला गया अगले दिन दिनांक 10.06.2024 को दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के शटर के ताले टुटे हुये है अन्दर जा कर देखा तो ड्राज के ताले टुटे पडे जिसमे लगभग 210000 रु नगदी एव किराने का सामान ड्रायफुड काजू बादाम चुरा कर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना रावजी बाजार पर अपराध धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया इसी प्रकार दिनांक 12.06.2024 को फरियादी प्रतीक कुशवाह पिता विजय कुशवाह निवासी शंकरवाग छावनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई की नवलखा अग्रसेन पर मेरी किराने की दुकान से रात्री मे कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड कर किराने का सामान घी के डब्बे ओर पान मशाला कुल मश्रुका 30000 रु . कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना रावजी बाजार इन्दौर पर अपराध धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।उक्त घटनाओं पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर पतारसी हेतु लगाई गई। दिनांक 14.06.24 मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति जूनी इन्दौर ब्रिज के नीचे किराने का सामान सस्ते दामो मे बेचने की बात कर रहा है मुखबीर की सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान की घेराबंदी की पुलिस को अपनी ओऱ आते देख आरोपी इधर उधर भागने लगा जिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अम्बर उर्फ अनुराग वर्मा उम्र 19 साल निवासी राधा गोविन्द का वगीचा थाना रावजी बाजार इन्दौर का होना बताया सामान के बारे मे पूछताछ करने पर उलूल जूलूल बाते करने लगा । हिकमत अमली से पूछताछ करते पर किराने की दुकान से चोरी करना स्वीकर किया ।चोरी किये सामान को आरोपी के कब्जे से जप्त किया । नगद रुपयो के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि नशे मे खर्च कर दिये तथा कुछ रुपये एडवांस नशा बेचने वाले निवासी मूसाखेडी,भील काँलोनी वाले को दिये है जिसकी तलाश जारी है ।कार्यवाही में थाना प्रभारी रावजी बजार इन्दौर निरीक्षक आमोद सिंह राठौर उनि रमेशचंद्र जोशी प्र.आर 395 विजय तिवारी , प्रआर 3215 प्रतिपाल आरक्षक 3709 जबर सिंह ,आरक्षक 3733 आशीष शर्मा की महत्वपुर्ण भूमिका रही।


0 Comments