निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कृषि उपज मंडी यार्ड में नवीन कार्यों के लिए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर निदेशक कृषि विपणन विभाग, जयपुर द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना को स्वीकृत करते हुए 1282 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि विभागीय स्तर पर कार्यवाही कर शीघ्र ही कार्य योजना अनुरूप निविदाएं आमंत्रित करवा कर निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कृषि उपज मंडी यार्ड में नवीन कार्यों को किए जाएगें कृपलानी ने बताया कि कृषि विपणन विभाग जयपुर से प्राप्त प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के अनुसार निम्बाहेड़ा मंडी यार्ड में वेयर हाउस के पीछे सीसी पेवमेंट निर्माण के लिए के 181.69 लाख, आढ़त मंडी में सीसी रोड निर्माण के लिए 204.44 लाख, वेयर हाउस के पीछे एक मेटल डॉम निर्माण के लिए 297.28 लाख, किसान कलेवा योजना के लिए नवीन इमारत निर्माण कार्य के लिए 52.90 लाख, कृषि उपज मंडी की चार दीवारी एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए 66.30 लाख एवं पेयजल के लिए प्याऊ की मरम्मत के लिए 8.39 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है इसी प्रकार छोटीसादड़ी मंडी यार्ड में कृषि उपज नीलामी के लिए 150 बाई 80 एवं 100 बाई 30 फीट के दो बड़े प्लेटफार्म निर्माण के लिए 280.50 लाख, मंडी कार्यालय की इमारत निर्माण के लिए 125.51 लाख, चेक पोस्ट निर्माण के लिए 10.48 लाख, दो आधुनिक शौचालय निर्माण के लिए 28.31 लाख, पेयजल प्याऊ निर्माण के लिए 1.40 लाख, ट्यूबवेल के लिए 4.15 लाख सहित मंडी की चार दिवारी एवं अन्स निर्माण कार्य के लिए 20.65 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 2024 को निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विधानसभा क्षेत्र की निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कृषि उपज मंडी में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी करने की अनुशंसा की थी, इस पर सीएम शर्मा ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के निष्क्रिय होते ही निम्बाहेड़ा विधायक कृपलानी की मांग पर 1282 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने के आदेश दिए विधायक कृपलानी ने 1282 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर सीएम भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कृषि उपज मंडी में होने वाले विकास कार्यों से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी मंडी में विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष विष्णु लाल पाटीदार, पूर्व उपाध्यक्ष अरुण कोठारी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मिट्ठूलाल जणवा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मंडी अध्यक्ष निम्बाहेड़ा अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, निम्बाहेड़ा क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, छोटीसादड़ी मंडी अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, नगर अध्यक्ष रामचन्द्र माली, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत सहित आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा एवं विधायक कृपलानी के प्रति आभार जताया।


0 Comments