Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा बंगाल न्यू जलपाईगुड़ी के पास रेल हादसा कंचनगंगा एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकराई हादसे के बाद ट्रेन की बोगिया हुई क्षतिग्रस्त न्यू जलपाईगुड़ी रंगपानी स्टेशन पर हुआ हादसा टक्कर के बाद कई बोगिया पटरी से उतरी हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी जिसमे 5 लोगों की मौत एवं 25 घायल

कोलकाता जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस बंगाल के सिलीगुड़ी में मालगाड़ी से टकराई,,राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.’ यह हादसा बिहार से सटे किशनगंज के पास हुई है मालूम हो कि सिलीगुड़ी में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है. जिस लाइन पर हादसा हुआ, वह कोलकाता से सिलीगुड़ी तक का मुख्य रेल संपर्क मार्ग है. इसके चलते लंबी दूरी की रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार एन जे पी से सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है. कंचनजंगा एक्सप्रेस गाड़ी खड़ी थी तभी मालगाड़ी ने पीछे से आकर ठोक दिया. इस हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. अभी तक इस हादसे में दो के मौत की सूचना है. लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल घायल यात्रियों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाने के प्रयास जारी हैं तथा वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Post a Comment

0 Comments