Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

दहेज की मांग पूरी न होने पर 8 माह की दुधमुंही बच्ची को छीन ले गया पति, डिप्रेशन में पत्नी ने की खुदकुशी

चित्तौड़गढ़.जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र से शनिवार से लापता एक विवाहिता की रविवार को माइंस से लाश बरामद हुई. तीन माह पहले विवाहिता को उसका पति पीहर छोड़कर चला गया था. साथ ही उससे 8 माह की दुधमुंही बच्ची को छीन ले गया था, तभी से महिला डिप्रेशन में थी. आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को शव सौंप दिया गया. इस बीच मृतका के भाई ने बहनोई और उसके माता-पिता सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है.सहायक पुलिस उप निरीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि सावा के निकट विलायती खेड़ा निवासी जावेद पुत्र अब्दुल जब्बार द्वारा थाने में रिपोर्ट दी गई है. रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बहन रुबीना (25) का 2 साल पहले कच्ची बस्ती निंबाहेड़ा निवासी अखलाक खान से निकाह हुआ था. निकाह पर परिजनों ने रुबीना के नाम एक लाख की एफडी करने की बात कही गई थी, लेकिन शादी के बाद रुबीना के साथ अत्याचार होने पर परिजनों ने एफडी नहीं कराई.

Post a Comment

0 Comments