Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मनासा रविवार दोपहर 3 बजे करीब मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जूना मालाहेड़ा में कूलर सफाई करते समय करंट लगने से एक 27 वर्षी युवक की मौके

मनासा रविवार दोपहर 4 बजे करीब मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जूना मालाहेड़ा में कूलर सफाई करते समय करंट लगने से एक 27 वर्षी युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी जूना मालाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक अतुल उर्फ रविराज पिता नानूराम बंजारा रविवार दोपहर अपने घर पर कूलर की साफ सफ़ाई कर रहा था। उस दौरान घर पर कोई नही था । कूलर सफाई के दौरान अचानक युवक को करंट लग गया और मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। घर के आसपास रहने वाले पड़ोसी सहित परिजन मौके पर पहुंचे। और तत्काल उक्त युवक को थाना मनासा थाना 108 एंबुलेस की मदद से मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लेते हुए युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया।

Post a Comment

0 Comments