Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

इंदौर की नाबलिग लड़की उज्जैन में होटल से कूदी:बस में मिले 5 पंडितो के साथ होटल में रही, शनिवार से घर से लापता थी

इंदौर से उज्जैन आई नाबालिग लड़की ने कार्तिक चौक की एक होटल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती शनिवार रात से घर लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट इंदौर के एमजी रोड थाने में दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस ने लड़की से साथ रात भर रहे उत्तर प्रदेश के 5 पंडितो को पूछताछ के लिए बिठाया है। जिन्होंने पुलिस को बताया कि लड़की बस में मिली थी तभी से आत्महत्या करने की बात कह रही थी इस पर हमने उसे समझाया और हमारे साथ उज्जैन आ गई। सुबह करीब 7 बजे उसने होटल की छत से छलांग लगा दी खाराकुंवा थाना पुलिस को मिली सुचना के आधार पर लड़की मणिभद्र होटल पांच लड़को के साथ रुकी थी। ये सभी लड़के पंडित है और पूजन कर्मकांड का का काम करते है। सुबह लड़की के कूदने के बाद वे सभी इसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे यहाँ अस्पताल में लड़की से बात करने पर पता चला कि वह इंदौर की रहने वाली है और शनिवार शाम से घर से बिना बताए निकली थी। फ़िलहाल लड़की की हालत बिगड़ने से परिवार वाले इंदौर के निजी अस्पताल में ले गए। लड़कों ने कहा मदद करके हम ही फंस गए उत्तर प्रदेश सोनभद्र के रहने वाले चन्द्र प्रकाश मिश्र,सूरज पांडेय,रुद्र पांडेय,आदित्य दुबे,अमन मिश्रा देवास के खेड़ा खाल में चंद्र किशोर के यहाँ चल रहे यज्ञ में शामिल होकर शनिवार शाम को देवास से इंदौर पहुंचे यहाँ से उज्जैन के लिए बस में बैठ गए। चन्द्र प्रकाश मिश्र ने बताया की सीट पर पास में लड़की बैठी थी और रो रही थी। वो बस की खिड़की से बाहर कूदकर जान देना चाहती थी। हमने उसे रोका लेकिन मान नहीं रही थी। बीच रास्ते में उसने किसी से हमारे फोन से बात की और बताया की भाई है। हमने उसके भाई से कहा कि उज्जैन आकर इसे ले जाओ। इसके बाद वो नहीं आया तो लड़की हमरे साथ उज्जैन उतरी और मणिभद्र होटल आ गई हम सभी 5 लोगो के साथ लड़की रात रही हमने उसकी देख भाल के लिए रात भर जागरण किया। रात को करीब 5 बार उस लड़के का फोन हमारे मोबाइल पर आता रहा , रात दो बजे उसने हमसे कहा कि आप लड़की की सुबह छोड़ देना रात भर आपके पास रख लो बस फोन आने के बाद 10 मिनट बाद कूद गई इसके बाद लड़की सो गयी सुबह हम सब को महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाना था सुबह 6 बजे उठकर हम सभी स्नान करना चाहते थे तो लड़की को कहा की आप बाहर हो जाए टाक सभी एक एक कर स्नान कर ले। इस बीच उस लड़के सुबह 7:19 फिर से फोन लगाया और कहा की में उसे लेने आ रहा हु। इसके बाद लड़की छत पर घूमती रही और करीब 7:25 पर होटल की छत से कूद गई।

Post a Comment

0 Comments