Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ विधानसभा में कार्यकर्ताओं के बीच पंहुचे श्री अटोलिया

सीतामऊ मंदसौर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा को विजय दिलाने हेतु जी जान से जुटा है। इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने के लिये लगे हुए है। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने सीतामऊ मंडल और सुवासरा मंडल कार्यालय पर पंहुच कर संचालन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा कर आगामी समय में और अधिक शक्ति के साथ प्रचार अभियान को गति देने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं से भेंट एंव मुलाकात की जो अभी तक स्वंय को इस विधानसभा चुनाव से दुर रखे हुए थे। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं ने अटोलिया को विश्वास दिलाया की आज ही से वे सभी पार्टी के बेनर तले भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने में अपना योगदान देना प्रारंभ कर देगे। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक एंव संचालन समिति के सदस्यों से अटोलिया ने कहा की वें विधानसभा वार आयोजित होने वाले नव मतदाता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल करें। आज का नवीन मतदाता देश हित में भाजपा के पक्ष में वोट करने हेतु आतुर है इस अवसर पर सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ मंडल एंव सुवासरा मंडल के पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Post a Comment

0 Comments