विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चूका है मध्यप्रदेश में 17 नवम्बर को चुनाव होने वाले है जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस की पार्टियों के शीर्ष नेता लगातार मध्यप्रदेश में चुनावी सभा के लिए दौरे कर रहे है। भाजपा और कांग्रेस की पार्टियों के दिग्गज नेता पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट गए है। और अलग-अलग शहरो में जाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे है। आज नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के स्टार प्रचारक व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे हैं। मंत्री तोमर नीमच जिले की विधानसभा जावद के गांव जाट पहुंचे। जाट में केंद्रीय मंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित किया और पांचवीं बार भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा को विजयी बनाने का आव्हान किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर ने कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे वादे करते हैं। पिछली बार भी किसानों का कर्जा माफ करने की बात कहकर सत्ता में आए और अन्नदाताओं को ही डिफॉल्टर बना गए। इस आमसभा के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर हेलीकॉप्टर से नीमच विधानसभा के गांव पालसोडा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
0 Comments