सिंगोली:- जावद विधानसभा क्षेत्र के 242 गांव में गांधी सागर से पानी लाया जाएगा। इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। जिससे किसान भाइयों के खेतों में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। भाजपा सरकार ने सभी समाज वर्गों के लिए योजनाएं बनाई है। यह बात सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने विधानसभा क्षेत्र के पटियाल. बोहडा,जराड, धोगवा, फुसरिया, लालगंज, सोडिजर, बडी,खवाई,धनगाव मे ग्रामीणों से जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ विश्वास का काम करती है। हमारी सरकार ने बहनों और किसान भाइयों को सम्मान निधि देकर आर्थिक संबल प्रदान किया है।सकलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बच्चों युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए योजनाएं बनाई है। क्षेत्र में 50 से अधिक बांधों का भूजल स्तर सुधारने का काम किया गया है। सात बड़े तालाबों और बांधों से नहरो का कंक्रीट करण किया गया है। जिससे सिंचाई का रकबा बड़ा है और किसान अच्छा उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धार्मिक सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जावद क्षेत्र में 350 धार्मिक स्थानो पर विकास एवं सुधार के कार्य किए गए हैं। 19 स्थानों पर डोम बनाए गए हैं। ग्रामीण नागरिकों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़े इसके लिए 65 नल जल योजनाएं संचालित की गई है। गांधी सागर से क्षेत्र में पानी आने के बाद हर घर में नल से पानी मिलने लगेगा। और हमारे क्षेत्र की बहन बेटियों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और कहा कि वे एक बार फिर भाजपा को अपना जनादेश देकर प्रदेश में सरकार बनाये जनसंपर्क के दौरान जहां लाडली बहनों ने श्री सकलेचा को विजय तिलक लगाकर तो ग्रामीणों युवाओं ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया वही ग्रामीण बुजुर्गों ने जीत का आशीर्वाद दिया जनसंपर्क के दौरान सिंगोली मंडल के अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्र के बूथ प्रभारी एवं पार्टी समर्थित जनप्रतिनिधि भी साथ थे।
0 Comments