मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा ने आज सोमवार को मल्हारगढ़ निर्वाचन अधिकारी को नामांकन दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा प्रातः 10:00 बजे बही टोल प्लाजा से हजारों कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ महारैली प्रारम्भ हुई जो पिपलिया चौपाटी से नगर में होते हुए नारायणगढ़ से मल्हारगढ़ पहुच कर नामांकन दाखिल कर आमसभा सम्बोधित की गई। श्री देवड़ा की नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं के जोश के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा , ओर जेसीबी से , बिल्डिंगों से पुष्प वर्षा व भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। प्रत्याशी श्री देवड़ा को जगह जगह सेवफल, केले, सहित फर्लो से तोला गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा मल्हारगढ़ बस स्टैंड से सभा तक कंधो पर बिठाकर मंच तक ढोल धमाकों व आतिशबाजी के साथ ले गए। हजारों की संख्या को सम्बोधित किया गया श्री देवड़ा ने नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने मुझे आठवी बार प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का भी बहुत बहुत आभारी हूं। ओर कार्यकर्ताओं द्वारा जो इतना प्यार दुलार में शब्दों में बयां नही कर सकता हु। जो स्नेह और प्यार मिला वह दौलत से नही मिल सकती है। यह वह भाजपा है जो बहुत साधारण कार्यकर्ता को भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री बना सकती है। भाजपा किसी विचार धारा के लिए काम कर रही है। जनसंघ से लगाकर भाजपा तक बहुत लंबा सफर तय किया है। तब कही जाकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसका नेता श्री नरेंद्र मोदीजी है जिनका डंका पूरे विश्व मे बजा दिया है। श्री देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के संस्थापक को याद कराया है। बड़े बड़े काम भाजपा की सरकार ने किया है। अब वह समय आ गया है जो 17 नवंबर 2023 को आपका आशीर्वाद प्रदान करना है
0 Comments