Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाडले नेता श्री जगदीश देवड़ा को कंधे पर बिठाया आपके इसी प्यार और स्नेह ने पार्टी का मान बढ़ाया - भाजपा प्रत्याशी श्री देवड़ा

मल्हारगढ़ पार्टी ने मुझे 2008 में मुजे भेजकर चुनाव लड़ाया में पार्टी का भी आभारी हूं। यह बात मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा ने कही। वह जनसम्पर्क एव चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर बोल रहे थे।  श्री देवड़ा ने मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा आप लोगो ने मुजे 3 बार आपका स्नेह और भरपूर प्यार मिला जो तीन बार चुनाव जिताया है। में मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हु जो मंत्री बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। हमारा मुकाबला कांग्रेस से है सामने कोई भी हो। यह चुनाव जगदीश देवड़ा नही एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने किसानों को गुमराह करके सरकार बनाई थी। जो मात्र 15 माह में अपने कर्मो से धराशायी हो गई। विकास के कार्य तो आपके सामने है। वह दिन याद करो जब दिग्विजयसिंह की सरकार थी। तब किसान  रात रात भर खेत लाइट के लिए बैठा रहता था। सड़को के गड्ढे नही भर पाए थे। आज आप लोगो द्वारा अपने लाडले नेता जगदीश देवड़ा को कंधों पर बिठाकर कार्यालय के शुभारंभ पर ले गए। कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर श्री देवड़ा ने वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया है दोरे पर विधानसभा प्रभारी मानसिंह माछोपुरिया, भाजपा जिला महामंत्री पंडित राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष कन्हैया लाल पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट, मण्डल संयोजन सुरेश रूपरा, सह संयोजक प्रकाश पोरवाल (रिछा) किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल डाका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीपसिंह राठोड़, जनपद प्रतिनिधि मानसिंह सोनी, मल्हारगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश कछावा, नारायणगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष ममता कुंवर, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ कोठारी, मण्डल प्रभारी केपीसिंह  शक्तावत, सहित पार्टी पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित थे। इन गांवों का किया जनसम्पर्क सेलावरी, पिपलिया सौलंकी, जोगनी, काचरिया नो, भैसाखेड़ा, कुम्हारी, व मल्हारगढ़ , नारायणगढ़ नगर भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।_

Post a Comment

0 Comments