Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

बघाना की राम अवतार कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगा ली आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

नीमच:  शहर के उप नगर स्थित बघाना की राम अवतार कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगा ली। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  जिला अस्पताल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह प्रीति पति कौशल सिंह जाट उम्र 28 निवासी राम अवतार कॉलोनी ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Post a Comment

0 Comments