Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप चैंपियनशिप 2023 -24 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का किया स्वागत राजस्थान के बारां में आयोजित अंडर 19 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सॉकर एकेडमी की बालिका खिलाड़ियों का किया स्वागत

राज्य स्तरीय शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता 2023- 24 में भाग लेने वाली बालिका खिलाड़ियों का भी किया स्वागत जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप चैंपियनशिप 2023 -24 में भाग लेकर सराहनीय खेल प्रदर्शन करने वाले उदय फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ी शोएब खानव फाचर फुटबॉल क्लब के सुरेश मेघवाल आदि खिलाड़ियों का मॉर्निग फुटबॉल क्लब एवं सॉकर एकेडमी निंबाहेड़ा द्वारा नगर के जनता मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया इसी क्रम में राजस्थान के बारां में आयोजित अंडर 19 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सॉकर एकेडमी की बालिका खिलाड़ी निकिता अहीर, संजना अहीर,शिया,पूनम शर्मा,कसक खान, कृष्णा अहीर,तनिष्का आदि द्वारा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर चित्तौड़गढ़ की टीम को राजस्थान चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर राज्य स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली  बालिका खिलाड़ियों सहित राजस्थान के जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल प्रदर्शन से अपनी टीम को राज्य स्तर पर उपविजेता बनाने वाली सॉकर एकेडमी निंबाहेड़ा बालिका टीम की कप्तान निकिता नायक,चेतना  कुंवर,हर्षिता सोनवा,लज्जा भाटी,अनुराधा वीरवाल,अंजली चारण,भूमिका चारण,सानिया खान, अलीना खान आदि सहित सभी बालिका खिलाड़ियों का बालिका अभिभावक कबड्डी खेल की स्टेट खिलाड़ी वसीमा खान व मज्जो बी आदि द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ ही उदय फुटबॉल एकेडमी के शोएब खान के पिता रफीक उस्ताद, सॉकर एकेडमी की  खिलाड़ी सानिया खान के पिता अमीन खान व निकिता नायक के पिता और टीम मैनेजर व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद्र का भी स्वागत अभिनंदन किया गया।स्वागत करने वालों में जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष एवं मॉर्निंग फुटबॉल क्लब अध्यक्ष मोहम्मद कुरेशी,यूनाइटेड फुटबॉल क्लब अध्यक्ष रोमी पोरवाल,जिला फुटबॉल संघ सहसचिव श्मशु कमर, राधाकिशन ग्वारिया, ओम बाहेती,रवि जहाजपुरा,मॉर्निंग फुटबॉल क्लब संचालक यूसुफ भाई,टीम मैनेजर व कोच भईया भाई कुरेशी,सोकर एकेडमी के संचालक मोहम्मद हुसैन ऊर्फ मम्मा, मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के इमरान, मुस्तकिम, विकास, अरुण,असलम, शाहरुख, बुरहान, मुजीब,सईद आदि सहित कई क्लब के खिलाड़ी एवं बालिका खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments