रतलाम के हाट रोड़ चोकी पुलिस ने क्रिकेट बैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे युवक सहित ऑनलाइन आईडी मुहैया कराने वाले बुकी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और 70 हजार रुपए का हिसाब भी बरामद किया है। आरोपी न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप मुकाबले सही तो अन्य देशों की T10 लीग पर सट्टा चला रहे थे। दरअसल वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने सभी थाना प्रभारी को दिए थे। इसके बाद बीती रात हाट रोड़ चोकी पुलिस ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे आरोपी युवराज चौहान को दबिश देकर पकड़ा है। इसके बाद उसकी निशान देही पर शास्त्री नगर निवासी प्रशांत दुबे को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवराज को ऑनलाइन Bmwexch.com पर आईडी के माध्यम से सट्टा चलाते हुए पकड़ाया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है हाट रोड चौकी प्रभारी अनुराग यादव को सूचना प्राप्त हुई थी कि सर्वोदय नगर का रहने वाला युवराज चौहान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा है। दबिश देकर आरोपी युवराज को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्प की आईडी शास्त्री नगर निवासी प्रशांत दुबे से ले जाना बताइए जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रशांत को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और 70 हजार रुपए का हिसाब बरामद किया है। बहरहाल पुलिस सट्टेबाजी एप्प के माध्यम से चलाए जा रहे सट्टेबाजी के नेटवर्क की पुरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


0 Comments