निम्बाहेड़ा 10 अक्टूबर। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार बीती रात्रि नगर के छोटी सादड़ी रोड़ स्थित महावीर कॉलोनी में चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़ अंदर घुसने का प्रयास किया, वहीं सूचना मिली है की मिर्ची गोदाम के पास भी मकानों की बाहर से कुंडी लगाकर एक मकान में घुसने का प्रयास किया। फिलहाल चोरी के मामले में अभी तक कोतवाली थाने में कोई प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। महावीर कॉलोनी निवासी सलीम मेव ने बताया की बीती रात्रि वो अपने घर पर सो रहे थे इसी दौरान रात करीब 1.15 बजे आवाजे आने लगी उन्होंने उठ कर देखा तो घर के बाहर की और से कुछ अज्ञात लोग किचन की खिड़की की जाली को तोड़ रहे थे, वह चिल्लाए तो चोर भाग गए। खिड़की से जब चोरों को भागते देखा तो वह करीब 6 - 7 लोग थे, सब के चेहरे ढके हुए थे, उन्होंने आस पड़ोसियों को उठाया और आस पास के क्षेत्र में देखा तब तक चोर भाग निकले। वहीं सूत्रों के अनुसार सूचना मिली है की मिर्ची गोदाम के पास भी एक मकान में चोरी करने की नियत से घुसने का प्रयास किया गया और आस पास बाहर से घरों की कुंडी लगा दी, जाग होने पर चोर वहा से भी भाग निकले। वहीं सलीम मेव ने बताया की पास ही में एक खेत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी रात को गायब होना बताया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मुरलिदास वैष्णव मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने भी आस पास चोरों को काफी तलाश किया पर चोरों का कही कुछ पता नहीं चल सका।


0 Comments