Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

एनडीपीएस एक्ट में 5 साल से फरार वसीम खान गिरफ्तार: प्रतापगढ़ और जोधपुर पुलिस ने देवल्दी से पकड़ा; 25 हजार रुपए का था इनाम

प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे वंचित अपराधों की धर पकड़ अभियान के तहत पुलिस द्वारा इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी वसीम खान पुत्र रियाज खान पठान को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।पांच साल से पुलिस ढूंढने का कर रही थी प्रयास जोधपुर पुलिस 5 साल से फरार आरोपी वसीम खान को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। कई बार इसके संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा, मुखबिर से सूचना मिली वसीम अपने गांव देवलदी के घर में रह रहा है।प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाना पुलिस एवं जोधपुर पुलिस ने बुधवार देर शाम 6.40 बजे देवलदी गांव से वसीम को हिरासत में लेकर अरनोद थाना लाया गया, यहां से जोधपुर पुलिस को सुपुर्द किया है।वसीम खान के ऊपर पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर और प्रतापगढ़ के बाड़मेर के आरजीटी थाने में कहीं संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। पुलिस अब गहनता से वसीम खान से पूछताछ में जुटी हुई। पुलिस का मानना है और भी कहीं मामलों में वसीम से राज खुल सकते है।

Post a Comment

0 Comments