Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

42 वर्षीय व्यक्ति ने घर में लगाई फांसी: घटना के समय घर पर अकेला था, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में अज्ञात कारणों के चलते एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार कि सुबह की है जब मृतक के द्वारा अपने घर का दरवाजा नहीं खोला गया तो परिजनों को शंका हो और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मनासा थाना पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची। जहां बड़ी मशक्कत के बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घर की छत पर लगे वेंटीलेशन पर गोपाल पिता शिवलाल कुशवाहा उम्र 42 वर्ष का शव लटका दिखाई दिया। गोपाल ने उसे समय आत्महत्या की जब घर पर कोई मौजूद नहीं था।मृतक की पत्नी यशोदा ने बताया कि वह कल (गुरुवार) शाम से बच्चे के साथ अपने मायके मनासा गए हुई थी। घर पर मृतक गोपाल अकेला था। मगर सुबह पड़ोसियों को शंका होने पर उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो यह माजरा सामने आया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मनासा थाना पुलिस और ग्राम पंचायत के सरपंच मनीष पुरोहित मौके पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से उतार कर मनासा शासकीय चिकित्सालय भेजा गया है। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद से शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वह इस मामले में पुलिस में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments