Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

निंबाहेड़ा में 2 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार: डोडा चूरा की तस्करी के मामले में फरार चल रहा था, निंबाहेड़ा पुलिस की कार्रवाई

निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल पहले डोडा चूरा की तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। जिस पर एसपी कार्यालय से इनाम भी घोषित किया गया था मिली जानकारी के अनुसार 27 जून 2021 को कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक कंटेनर से 9 क्विंटल अवैध डोडाचूरा पकड़ा था, जिसमें कंटेनर चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था मामले में वांछित आरोपियों कंटेनर चालक शंभूलाल और वाहन स्वामी श्याम कुमार की पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों आरोपी तब से फरार चल रहे थे। इस संबंध में पुलिस को सूचना देने या गिरफ्तार करवाने पर इनाम की घोषणा की थी।आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए सीआई रामसुमेर मीणा थाना का जाब्ता और साइबर सेल चित्तौड़गढ़ की टीम का गठन किया गया कोतवाली निम्बाहेड़ा के एएसआई सुरज कुमार, कॉन्स्टेबल झाबर मल और साईबर सेल के कॉन्स्टेबल रामावतार ने मामले में वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी कंटेनर चालक शंभूलाल (32) पुत्र तुलसीराम को डिटेन कर गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments