Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जावद अस्पताल को मिली अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन की सौगात जावद क्षेत्र में जन - जन का स्वास्थ्य संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - श्री सखलेचा जावद में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य और स्तन कैंसर परीक्षण शिविर सम्पन्न शिविर में दो हजार से अधिक क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाओं का लाभ लिया

जावद , 11 सितंबर । जावद क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा की पहल और प्रोत्साहन तथा अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर के सौजन्य से सिविल अस्पताल जावद को महिलाओं के स्तन कैंसर परीक्षण के लिए उपयोगी 1.5 करोड़ रु लागत की अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी मशीन की सौगात मिली है ।  कैबिनेट मंत्री श्री सखलेचा ने सोमवार को गरिमापूर्ण समारोह में मशीन का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जावद अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अन्य महत्वपूर्ण उपकरण सुलभ करवाएं जाएंगे ।जावद विधानसभा क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर ही उच्च कोटि की स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निरन्तर जारी अभियान के अंतर्गत शासकीय चिकित्सालय जावद में  9 से 11 सितंबर तक तीन दिवसीय विशाल सुपरस्पेशलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के समापन प्रसंग पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को खुशहाल जीवन के लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने , रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारियां देने , रोग परीक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक आधुनिक संसाधन और चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवा सुलभ करवाने तथा जरूरत के हिसाब से गम्भीर रोगियों को उपचार में अधिकाधिक सहयोग हेतु सतत प्रयत्नशील हैं श्री सखलेचा ने कहा कि , सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है । परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नागरिकों का रिपोर्ट कार्ड भी बनाया जा रहा है ताकि आवश्यकता पर सभी जानकारी ऑनलाइन सुलभ हो सके । अभियान के प्रथम चरण में क्षेत्र के कोई डेढ़ लाख लोग अभी तक लाभान्वित हुए है और अभियान का दूसरा चरण भी गतिशील है इसी क्रम को आगे बढाते हुए सिविल अस्पताल जावद में 8 से 11 सितम्बर तक तीन दिवसीय सुपर स्पेशलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया इस स्वास्थ्य शिविर में इंदौर से श्री औरोबिंदो हॉस्पिटल की ओर से कैंसर, स्तन कैंसर, हृदय रोग, मूत्र। रोग, हार्मोन रोग, स्त्री रोग एवं बांझपन, हड्डी एवं घुटना प्रत्यारोपण, नाक कान गला, शिशु रोग, मधुमेह रोग आदि विशेषज्ञ डॉक्टर एवं सोनोग्राफी, एक्सरे, मैमोग्राफी, ह्रदय की ईको जांच, एक्सग, पैथोलॉजी जांचे निःशुल्क उपलब्ध कराई गयीं । श्री सखलेचा ने शिविर आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि क्षेत्र के करीब दो व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर आयोजन का लाभ लिया । विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया । जाँच के अनुसार चयनित मरीजों को आगामी सर्जरी के लिए श्री औरोबिंदो हॉस्पिटल इंदौर रैफर किया गया। शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण भी कराया गया।  इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि , कैबिनेट मंत्री श्री सखलेचा अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा में निरन्तर उच्चकोटि की सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रयत्नशील है और इसके सुपरिणाम भी सामने आ रहे हैं । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ राजेश मीना  , डॉ बयाल, औरोबिंदो अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधि आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण , जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली , मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे । शिविर में आये मरीजों ने क्षेत्रवासियों को स्तानीय स्तर पर उच्च श्रेणी के चिकित्सकों की सेवाएं सुलभ करवाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए  कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सकलेचा के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

0 Comments