नीमच। एसपी ऑफिस के सामने सोमवर को दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय ऑटो द्वारा लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया । वहीं इस हादसे में गंभीर घायल एक युवक को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की बुलेट बाइक सवार छात्र अपने स्कूल से फव्वारा चोक की ओर आ रहा था। इसी दौरान एसपी ऑफिस के सामने स्थित चौराहे पर क्रॉसिंग के दौरान एक टीवीएस बाइक ओर बुलेट के टक्कर हो गई। जिसमें टीवीएस बाइक सवार पंकज प्रताप भेरूलाल उम्र 30 वर्ष निवासी नीमच सिटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई वहीं बुलेट सवार छात्र गौतम पिता कनक उम्र 18 वर्ष निवासी हुडको कॉलोनी भी घायल हो गया। उसके भी चेहरे व अन्य स्थानों पर चोट आई है। वही इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।


0 Comments