Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

झांसी में डबल मर्डर, बेटे ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट नवाबाद थाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिछोर में सनसनी खेज वारदात हुई।यहां एक पुत्र ने अपने माता पिता को शुक्रवार देर रात मौत के घाट उतार दिया शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर नवाबाद थाना सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया. तब बेटा पुलिस से कहा कि उसने ही अपने माता-पिता की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर की घटना है. शनिवार सुबह कचरे वाली गाड़ी पहुंची, तो हत्याकांड का खुलासा हुआ. आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पिता लक्ष्मी प्रसाद (58) की मौत हो चुकी थी, जबकि मां विमला (55) घायल पड़ी थीं. तुरंत उनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया. वहां इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने घर का सर्च अभियान चलाया तब पहली मंजिल पर बेटे ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था. पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया. पूछताछ की गयी, तो पता चला कि उसने ही डंडे से पीट-पीटकर अपने मां और बाप की हत्या की थी. झांसी में बेटे ने माता पिता की हत्या क्यों की, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे. झांसी में डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

Post a Comment

0 Comments