Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

महिला की वीभत्स हत्या दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से 15 वार क‍िए सूट पहनकर आए थे हमलावर

भोपाल। छोला मंदिर की लीलाधर कालोनी में एक 29 वर्षीय महिला प्रीति शर्मा की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, हमलावर सलवार सूट पहनकर आए थे। उन्होंने चाकू से करीब 15 वार महिला के शरीर पर गोद डाला। हत्या के बाद वह लोगों के बीच से चाकू लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हत्या के बाद महिला के किरायेदारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, घटना दोपहर साढ़े बारह बजे की है। पुलिस ने मामले में आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं, वारदात के बाद देर रात तक आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को जांच के दौरान इस वारदात में एक महिला का शामिल होने का शक जताया जा रहा है।छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक प्रीति शर्मा गृहणी थी और अपने पति मनोज शर्मा के साथ रहती थी। उसके बच्चे हैं। प्रीति का पति मनोज चौक बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता है। बच्चे शनिवार सुबह स्कूल चले गए थे और पति चौक बाजार अपनी दुकान पर काम कर चला गया था। प्रीति दोपहर में अपने घर के काम निपटा रही थी, उसी समय सलवार सूट पहनकर दो लोग अचानक से उसके घर में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपित ने महिला पर चाकूओं से हमला कर दिया। महिला की चीखों की आवाज सुनकर आसपास के और मकान में रहने वाले किरायेदार आ गए और दरवाजा बाहर से पीटने लगे,आरोपित ने वारदात के बाद दरवाजा खोला और चाकू लहराकर फरार हो गए। बाद में किरायेदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्‍पताल भिजवाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।महिला के सीने और मुंह पर ज्यादा वार आरोपित ने महिला पर करीब 15 से ज्यादा चाकू से वार किए हैं,इसके सबसे ज्यादा चेहरे और सीने पर है। उसके अलावा पेट और सिर में भी चाकू मारें गए हैं। महिला की हत्या में इतना खून बहा है कि कमरे की दीवारों पर खून ही खून नजर आ रहा था।सलवार-शूट पहनकर आए थे आरोपित टीआई छोला मंदिर भदौरिया पुलिस के मुताबिक दो युवक सलवार शूट और हाथों में ग्लव्स पहनकर प्रीति के घर में दाखिल हुए थे। उन्होंने घर में घुसकर पहले तो घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और फिर 10-12 बार प्रीति पर चाकू से वार किए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक कर आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है।एक आरोपित मस्क पहने था। पुलिस को जांच में सामने आया है कि उसका कुछ पारिवारिक विवाद भी चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments