Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

अपने ही खेत पर गांव के युवक दिनेश ने अपनी पत्नी भावना की दराते से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रतलाम लाया गया जबकि पत्नी के शव को खाचरोद के अस्पताल में रखा गया था। युवक की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

रतलाम. खाचरोद पुलिस थाने के गांव नंदवासला में शनिवार की दोपहर अपने ही खेत पर गांव के युवक दिनेश ने अपनी पत्नी भावना की दराते से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रतलाम लाया गया जबकि पत्नी के शव को खाचरोद के अस्पताल में रखा गया था। युवक की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी का खाचरोद में और पति का मेडिकल कॉलेज में रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया खाचरोद टीआई रवींद्र कुमार यादव ने बताया यह घटनाक्रम शनिवार की दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच की है। नंदवासला निवासी 32 साल के दिनेश पिता रमेश ने दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच अपने ही खेत पर 30 साल की पत्नी भावना पर दराते से हमला से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खेत पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया आसपास के लोगों ने देखा आसपास के खेत वालों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक दिनेश को पहले खाचरोद के अस्पताल पहुंचाया और फिर उसे जिला अस्पताल रतलाम भेजा। उधर पंचनामा बनाकर महिला का शव अस्पताल लाया गया। युवक की जिला अस्पताल में बीती रात मौत हो गई। रविवार को पत्नी का खाचरोद में और पति का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया प्रमोटेड कंटेंट पान-मावा, गुटखा, खैनी खाने से मुँह नहीं खुल रहा है मैं घुटनों के दर्द से बहुत परेशान था, फिर मुझे ये उपाय मिला यदि आप इस तरह से पेपिलोमा पाते हैं, तो सावधान रहें शंका करता था पत्नी पर दिनेश अपनी पत्नी पर शंका करता था और इसी के चलते खेत पर ही उस पर दराते से हमला कर उसकी हत्या कर दी। खाचरोद टीआई रवींद्र कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और हर तथ्य को इसमें शामिल किया जाएगा। प्रारंभिक रूप से शंका में पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है।

Post a Comment

0 Comments