Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच सब्जी मंडी में साईड नही मिलने के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया

नीमच नवगठित नगर पालिका के गठन के बाद से ही शहर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है वही नपा के द्वारा अतिक्रमण मुहिम नही चलने के चलते आए दिन विवादों स्थिति उत्पन्न हो रही है। रविवार को नीमच सब्जी मंडी में साईड नही मिलने के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया जिसके बाद सब्जी मंडी व्यापारियों ने सब्जी मंडी के बाहर धरना दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के नेता संतोष चौपड़ा मंडी में पहुंचे जिनसे संब्जी व्यापारी ने शिकायत कर बताया की मंडी में अतिक्रमण के चलते सड़को पर रास्ता नही मिल पाता है। सब्जी मंडी में आए दिन विवाद होते हैं विवाद का कारण यही रहता है कि यहां पर अपने सीमित स्थान से अलग हटकर अतिक्रमण कर दुकानें लगाई गई है जिसके चलते यहां पर विवाद होते रहते हैं। जिसपर संतोष चौपड़ा ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। नगरपालिका अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी दुकानदार अपनी सीमा से बाहर है तो उन्हें तत्काल हटाया जाए और यहां की सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को सुधारा जाए एक पक्ष ने करवाई एफआईआर ग्राम कनावटी निवासी किसान चांदमल पाटीदार सब्जी लेकर नीमच मंडी पहुंचा था। इसी दौरान यहां दूसरे पक्ष की और से उसे साइड नहीं दी गई, और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी मामले के बाद चांदमल के परिजन और उनके जुड़े लोग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने किसान चांदमल पाटीदार की शिकायत पर आरोपी सारिक पिता वारिस निवासी बगीचा नंबर 4 व उसकी मां के खिलाफ धारा 323,294,506,व34 में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Post a Comment

0 Comments