Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जावद में महावीर जयंती पर निकला बैंड बाजो व ढोल ढमाको की थाप पर चल समारोह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सोमानी ने किया स्वागत

जावद नगर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामीजी की 2622वॉ. जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को धुमधाम से मनाया गया। लक्ष्मीनाथ मार्ग स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से बैंड बाजो ढोल ढमाको की थाप पर भगवान महावीर स्वामीजी को चांदी के बैवाण में विराजित करके माणक चौक, कंठाल चौराहा, बागडिया गली, बोहरा गली, भवरिया गली होते हुए धानमंडी पहुंचा जहां बालाजी फैंशन प्लस पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में फुल की फंखुडिया उढाकर भव्य स्वागत करके चांदी के बैवाण पर विराजित महावीर स्वामीजी का विधिविधान से पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। चल समारोह में केसरिया वस्त्र की साडी पहनकर महिलाए मंगल गीत गाकर महावीर स्वामीजी का गुणगान करते हुए चल रहे थे। सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक होते हुए पुनः श्री शांतिनाथ मंदिर पहुंचा, जहा चल समारोह का समापन हुआ। स्वागत के दौरान माहेश्वरी महासभा जिला उपाध्यक्ष राजेश चांडक सिनियर, सारस्वत समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट जिला उपाध्यक्ष आयुष गोयल, केशव सोनी, कुलदीप बोहरा, नवदीप बोहरा, रतनलाल सोनी सहित युवाजन मौजूद रहे। चल समारोह में जैन समाज के वरिष्ठजन, युवाजन, महिला, पुरूष साथ ही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकूर मय बल के साथ मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments