Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जावद । नगर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामीजी की 2622वॉ. जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को धुमधाम से मनाया गया। लक्ष्मीनाथ मार्ग स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से बैंड बाजो ढोल ढमाको की थाप पर भगवान महावीर स्वामीजी को चांदी के बैवाण में विराजित करके माणक चौक, कंठाल चौराहा, बागडिया गली, बोहरा गली, भवरिया गली होते हुए धानमंडी पहुंचा जहां बालाजी फैंशन प्लस पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में फुल की फंखुडिया उढाकर भव्य स्वागत करके चांदी के बैवाण पर विराजित महावीर स्वामीजी का विधिविधान से पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। चल समारोह में केसरिया वस्त्र की साडी पहनकर महिलाए मंगल गीत गाकर महावीर स्वामीजी का गुणगान करते हुए चल रहे थे। सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक होते हुए पुनः श्री शांतिनाथ मंदिर पहुंचा, जहा चल समारोह का समापन हुआ। स्वागत के दौरान माहेश्वरी महासभा जिला उपाध्यक्ष राजेश चांडक सिनियर, सारस्वत समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट जिला उपाध्यक्ष आयुष गोयल, केशव सोनी, कुलदीप बोहरा, नवदीप बोहरा, रतनलाल सोनी सहित युवाजन मौजूद रहे। चल समारोह में जैन समाज के वरिष्ठजन, युवाजन, महिला, पुरूष साथ ही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकूर मय बल के साथ मौजूद थे

नीमच पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अमीत तोलानी द्वारा अवैद्य मादक पदार्थ केफरार आरोपीयो की धरकपड हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सुंदरसिंह कनेष व एसडीओपी मनासा सुश्री यषस्वी शिंदे के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा टीम द्वारा 5000रू का ईनामी फरार आरोपी  निर्मल पिता कन्हैयालाल धाकड निवासी चोकडी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है घटना का संक्षिप्त विवरण  ज्ञात हो कि दिनांक 05.12.2022 व 06.12.2022 की दरम्यानी रात्री में थाना मनासा चोकी कंजार्डा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए बख्तुनी घाट पर बिना नम्बर के फार्मट्रेक टेक्टर को रोका तो एक व्यक्ति ट्राली में भरे कटटो के उपर बेठा था जो पुलिस को देखकर कुदकर भाग गया तथा टेक्टर चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस टिम द्वारा घेराबंदी कर पकडा तथा नाम पता पुछा तो टेक्टर चालक ने अपना नाम लवकुष पिता ओमप्रकाश मेघवाल उम्र 26 साल नि0 चोकडी का होना बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम लवकुश पिता अमृतलाल मेघवाल नि0 चोकडी का होना बताया जो आरोपी के कब्जे वाले टेक्टर ट्राली की तलाशी ली तो ट्राली मे भरे 30 कटटो में 585 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा होना पाया जिसे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए जप्त किया जाकर आरोपी लवकुश पिता ओमप्रकाश मेघवाल उम्र 26 साल नि0 चोकडी को गिरफ्तार किया गया। थाना मनासा में अपराध क्र 599/2022 धारा 8/15,25,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था तथा उक्त प्रकरण मे आरोपी निर्मल पिता कन्हैयालाल धाकड निवासी चोकडी का फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रूपये के ईनाम की उदघोषणा की गई थी । जो फरार ईनामी आरोपी निर्मल पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 29 साल निवासी चोकडी को मुखबीर सुचना पर थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा मनासा बस स्टेंड से गिरफ्तार किया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है एवं आरोपी से पुछताछ जारी है गिरफ्तार आरोपी निर्मल पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 29 साल निवासी चोकडी इस सराहनीय कार्य में निरी0 आर दांगी एवं टीम उनि रंजना डावर , उनि फतेह सिंह आंजना , प्र आर 111 विजय गुनेरा, प्र आर 331 राजकुमार यादव ,आर 502 देवेन्द्र गुर्जर , आर 518 दिपक सेन का महत्वपुर्ण योगदान रहा है

Post a Comment

0 Comments